रांची. अाजसू प्रमुख सुदेश कुमार महताे ने कहा कि आजसू पार्टी 13 सीटों पर उम्मीदवार खड़ा कर इसे लॉक कर चुकी है। 26 सीटाें पर उनकी चुनाव लड़ने की तैयारी है लेकिन इसके बाद भी झारखंडी विचारधारा के लाेग अाएंगे ताे उन्हें नाप ताैल कर अन्य सीटाें पर भी चुनाव लड़ेंगे। हालांकि उन्हाेंने साफ किया कि अाजसू पार्टी सभी 81 सीटाें पर सीटाें पर चुनाव नहीं लड़ेगी। लेकिन जहां से भी चुनाव लड़ेगी पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। सुदेश महताे अाजसू पार्टी के हरमू राेड स्थित केंद्रीय कार्यालय मे गुरुवार काे अायाेजित मिलन समाराेह में मीडिया से बात कर रहे थे। इस समाराेह में झारखंड में कांग्रेस का सबसे बड़ा अादिवासी चेहरा, तीन बार के विधायक, एक बार राज्य सभा सदस्य अाैर अाठ साल तक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे डा. प्रदीप कुमार बलमुचू अपने सहयाेगियाें के साथ अाजसू पार्टी में शामिल हाे गए।
कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर: सुदेश
गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर सुदेश महताे ने कहा कि चार दिन पहले ही यह सवाल गठबंधन के बड़े सहयाेगी के पास छाेड़ अाएं हैं , उन्हें अब भी भाजपा के जवाब का इंतजार है। यह अलग बात है कि उन्हें इन दिनाें जाे भी जानकारी मिल रही है वह मीडिया से मिल रही है। मामला सुलझाने के लिए प्रदेश भाजपा विधानसभा प्रभारी अाेम माथुर के प्रस्तावित रांची दाैरे के बारे में कहा कि उनके बारे में उन्हें काेई सूचना नहीं है। एक सवाल के जवाब में कहा कि अाजसू पार्टी ने मुख्यमंत्री के खिलाफ काेई उम्मीदवार नहीं दिया है। पार्टी में अाैर लाेग शामिल हाेंगे या नहीं के सवाल पर कहा कि अाजसू पार्टी में नेताअाें अाैर कार्यकर्ताअाें के शामिल हाेने का सिलसिला जारी है। अब तक गठबंधन न हाेने पर पार्टी कार्यकर्ताअाें में उहापाेह की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर सुदेश महताे ने कहा कि वर्तमान विधानसभा चुनाव काे लेकर अाजसू पार्टी के कार्यकर्ताअाें में किसी तरह का काेई उहापाेह नहीं है। सभी लाेग काफी उत्साहित हैं। कार्यकर्ताअाें का उत्साह चरम पर है।
डॉक्टर बलमुचू जुनूनी: सुदेश
प्रदीप बलमुचू के अाजसू पार्टी में शामिल हाेने के मामले में कहा कि यह चेहरा झारखंड विचार धारा से अाेत प्राेत है। यह झारखंड का बड़ा चेहरा है। सुदेश ने कहा कि इस चेहरे के पार्टी में याेगदान करने से अाजसू के अभियान काे पूरी मजबूती मिलेगी। डॉक्टर बलमुचू जुनूनी हैं। जब वे बिहार में मंत्री थे तब मैं विधायक बना था। सुदेश ने एक बार फिर जाेर देकर कहा कि सिर्फ विधायक अाैर मंत्री बनना ही पार्टी का लक्ष्य नहीं है बल्कि विधायक अाैर मंत्री बनकर झारखंड की जनता के लिए जाे काम करना है। उसे अभी से मुद्दा बनाकर अाैर काम करना पार्टी का लक्ष्य है।
अाजसू इस माटी की पार्टी इसमें वापस लाैट अाया: बलमुचू
अाजसू पार्टी में शामिल हाेने के बाद प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डा. प्रदीप कुमार बलमुचू ने कहा कि अाजसू इस माटी की पार्टी इसमें वापस लाैट अाया हूं। जब उन्हाेंने राजनीति की शुरुअात की थी तब अाजसू का अांदाेलन चरम पर था। वह भी अाजसू से जुड़े लेकिन फिर कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने। तीन बार विधायक रहे, फिर राज्यसभा भी गए। कहा कि अाजसू नाैजवानाें की पार्टी है। जब घाटशिला से पूरी तैयार करने के बाद कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया तब उन्हाेंने कार्यकर्ताअाें की सलाह पर अाजसू से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। कहा कि सुदेश महताे की खूबी यह है कि लगातार सत्ता में रहने के बाद भी उन्हाेंने झारखंडी मुद्दाें काे उठाना नहीं भूला अाैर इसके लिए वे लगे रहे। यही प्रेरणा की बात है।
भाजपा-अाजसू के अब गठबंधन के अासार कम
भाजपा अाैर अाजसू के बीच अब चुनाव गठबंधन के अासार नगण्य स्थिति में पहुंच गया है। इसकी घाेषणा अाजसू की अाेर से हाे या भाजपा की अाेर से बस दाेनाें ही दल इसी बात का इंतजार कर रहे हैं। जिस तरह से अाजसू सुप्रीमाे ने 13 सीटाें काे लाॅक करने, 26 सीटाें पर चुनाव की तैयारी रखने के अलावा दूसरे दलाें से अाने वाले अन्य कद्दावर उम्मीदवाराें काे टिकट दिया या देने जा रहे हैं उससे स्पष्ट है कि अब दाेनाें दलाें के बीच गठबंधन नहीं बचा है। अाजसू सुप्रीमाे ने यह कहकर भी इसे साफ कर दिया है कि वे जिन्हें उम्मीदवार बना रहे हैं वे चुनाव लड़ेंगे।