नैक ग्रेडिंग / नैक से मूल्यांकन नहीं कराने वाले कॉलेजों को नहीं मिलेगा विकास के लिए ग्रांट

रांची. राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) से मूल्यांकन के लिए राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में सेमिनार और वर्कशॉप आयोजित किया गया है। लेकिन इसके बाद भी सभी कॉलेजों का नैक से एक्रेडीशन नहीं मिला है। राज्य के सात विवि के अंतर्गत 63 कंस्टीट्यूट कॉलेज हैं। इसमें अभी तक 47 कॉलेजों को नैक से ग्रेडिंग मिली है। 


रांची यूनिवर्सिटी के अंतर्गत 14 कंस्टीट्यूट कॉलेज हैं। इनमें से 10 कॉलेजों का ही नैक की टीम ने मूल्यांकन किया है और ग्रेड मिला है। शेष चार कॉलेजों का अभी मूल्यांकन कराया जाना बाकी है। विकास कार्य मद में अनुदान उन्हीं कॉलेजों को देने का प्रावधान है, जिनका नैक से एक्रेडीशन हो चुका है। यानि कॉलेजों में इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए अब नैक से मूल्यांकन अनिवार्य हो गया है। 
 
दिसंबर तक एसएसआर अपलोड करेंगे 
मूल्यांकन कराने के लिए संबंधित कॉलेज को पहले सेल्फ स्टडी रिपोर्ट (एसएसआर) नैक की वेबसाइट पर अपलोड करनी है। इस रिपोर्ट में कॉलेज के बारे में पूरा ब्योरा होता है। इसमें एकेडमिक और आधारभूत संरचना शामिल हैं। एसएसआर मिलने के बाद नैक द्वारा मूल्यांकन के लिए सभी कॉलेजों में टीम भेजी जाती है। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के नैक स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. शंभु दयाल सिंह ने बताया कि मूल्यांकन नहीं कराने वाले सभी कॉलेजों को दिसंबर तक नैक की वेबसाइट पर अपने-अपने कॉलेज की एसएसआर अपलोड करने के लिए कहा गया है। 


आरयू के इन कॉलेजों की नैक ग्रेडिंग नहीं 
रांची यूनिवर्सिटी में चार कॉलेजों की अभी तक नैक से ग्रेडिंग नहीं हुई है। इसमें सिमडेगा कॉलेज, बीएनजे कॉलेज सिसई, पीपीके कॉलेज बुंडू और बिरसा कॉलेज खूंटी शामिल हैं। इन कॉलेजों के मूल्यांकन के लिए अभी एसएस रिपोर्ट तैयार की जा रही है। दिसंबर तक अपलोड कर दी जाएंगी।


यूनिवर्सिटी वाइज नैक ग्रेडिंग 








































विविकॉलेजग्रेडिंग
आरयू1410
विनोबा भावे0902
विनोद बिहारी विवि1002
एसकेएम विवि1304
कोल्हान विवि1201
डीएसपीएमयू (अब विवि)0000


रांची यूनिवर्सिटी के इन कॉलेजों को मिली नैक से ग्रेडिंग 
 













































कॉलेजग्रेड 
मांडर कॉलेजसी ग्रेड
आरएलएसवाई कॉलेजसी ग्रेड
डोरंडा कॉलेजबी प्लस
मारवाड़ी कॉलेजबी प्लस प्लस
वीमेंस कॉलेजबी प्लस प्लस
एसएसएम कॉलेजसी ग्रेड
जेएस कॉलेजबी ग्रेड
केसीबी कॉलेजबेड़ो बी ग्रेड
केओ कॉलेज गुमलासी ग्रेड


कॉलेजों के विकास के लिए नैक से ग्रेडिंग मिलना जरूरी 
रांची विश्वविद्यालय एक्वैक डायरेक्टर डॉक्टर संजय मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के माध्यम से कॉलेजों में इंफ्रास्ट्रक्चर लैब और लाइब्रेरी को अपग्रेड करने के लिए अनुदान राशि दी जाती है। लेकिन अनुदान उन्हीं कॉलेजों को मिलेगा, जिनका नैक से एक्रीडेशन हो चुका है। कॉलेजों के विकास के लिए नैक से ग्रेडिंग कराना अनिवार्य है।